नवादा टुडे डेस्क
नवादा मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कुमार सिंह को सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों मे विशेष योगदान के लिए ई दिशा परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था ई दिशा के स्थापना दिवस पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्याम रजक द्वारा पटना में सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि पारस सिंह मगही भाषा को पहचान दिलाने के लिए लम्बे अरसे से संर्घषशील हैं। वे कोलकता में भी मगही भाषा के प्रचार प्रसार में लगे हैं। मगही को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए वे सभी विधायकों,सांसदों एवें राज्य व केन्द्र के मंत्रियों से मिलकर अपनी बात रख रह हैं।





















































































































