नवादा टुडे डेस्क
नवादा मुख्यालय के मंगर बिगहा में सरकारी भवन बनाने के विरोध में जमकर बवाल हुआ। शाम में भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में कर लिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।
बतायाा जाता है कि मंगर गिगहा में सरकारी आवास निर्माण कराया जाना है। इसी के लिए प्रशासन की टीम जमीन की घेराबंदी करने पहुंची थी। इसी दौरान आस-पास के लोग जमा हो गए और घेरेबंदी का विरोध करने लगे। धीरे-धीरे पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढने लगा और थोड़ी देर बाद माहौल बिगड़ गया। भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारी भी दल-बल के साथ पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर बलवाईयों को खदेड़ दिया गया। घटना के बाद मंगर बिगहा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हलांकि शाम होते-होते स्थिति ठीक हो गई। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
लोगों ने कहा- जबरदस्ती कर रही पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीन पर मंदिर और तालाब का निर्माण कराया गया है। यहां छठ पूजा के मौके पर कार्तिक और चैत माह में लोगों की भारी भीड़ जमा होती है और यहां भारी मेला लगता है। आसपास के लोग यहां आकर पूजा-पाठ करते हैं। यहां सरकारी आवास बन जाने से लोगों को परेशानी होगी। पुलिस के द्वारा जबरदस्ती यहां भवन बनाया जा रहा है।
सरकारी है जमीन, बन के रहेगा भवन
नवादा सदर के अंचल अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि मंगर बिगहा में जहां भवन निर्माण किया जा रहा है वह जमीन विशुद्ध रूप से सरकारी है। कुछ लोग वहां लोगों को भड़कार जमीन कब्जा करना चाहते हैं। लेकिन भवन बनकर रहेगा। किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।


















































































































