सदर एसडीओ की फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की जा रही थी

0
940

नवादा डेस्क

नवादा जिले से एक  चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहां सदर एसडीओ की फेसबुक आईडी से ठगी करने की कोशिश की जा रही थी।मामले की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच हुआ है।  छानबीन करने पर पता चला कि जिले का सदर एसडीओ की फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है। पुलिस पूरे मामले की  जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि जिला के सदर एसडीओ अनूप कुमार के फेसबुक आईडी से इलाज के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी।

जिसकी जानकारी मिलते ही एसडीओ ने इसकी जांच कराई। जांच में यह बात सामने आई कि उनके नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है| कि एक व्यक्ति के इलाज के नाम पर सदर एसडीओ के फेसबुक आईडी से 2 हजार रुपये की मदद का अनुरोध किया गया था।

इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ लोग सदर एसडीओ से मिलने गए। लोगों से मिली जानकारी के बाद एसडीओ हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच करवाई। जांच में पता चला कि उनके नाम पर कोई फेक फेसबुक आईडी बनाया है।जिसके बाद एसडीओ ने  थाने में मामला दर्ज कराया। और फेसबुक आईडी बनाने वाले की खोज में जुट गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here