नवादा टुडे डेस्क
71 वें गणतंत्र के मौके पर जिले में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से राष्ट्र ध्वज तिरंगा को लहराया गया। शिक्षण संस्थानों से लेकर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों एवं टोलों मुहल्लों में गर्व के साथ झंडोत्तोलन किया गया और राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
इस अवसर पर देश के अमर शहीदों को भी याद किया गया और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। आजादी के बाद संवंधिन निर्माण में डाॅ भीमराव अम्बेडकर एवं प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद को याद किया।
जिले के महादलित टोलों में पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त शिक्षकों की मौजूदगी में बुजुर्ग दलित द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस मौके कई शिक्षण संस्थानों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गईं। झंडोतोलन के पश्चात सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में झंडोतोलन के पश्चात मिठाई व जलेबी का वितरण किया गया। इस अवसर पर कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गय
वारिसलीगंज में झंडातोलन करते अधिकरी
नरहट में झंडातोलन करते पदाधिकारी
पकरीबरवां में झंडातोलन करते एसडीपीओ
कौआकोल में झंडातोलन करते प्रखंड मुख्यालय की रीना राय
रोह प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में झंडातोलन करते अधिकारी

























































































































