जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित प्रखंडों से चयनित 250 प्रतिभागियों ने निबंध,चित्रांकन,मेहदी एवं दौड़ प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

0
674

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जल जीवन हरियाली, मद्य निषेध, बाल विवाह दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए बनने वाले मानव श्रृंखला के पूर्व वातावरण निर्माण के उदेश्य से सोमवार को गांधी इंटर स्कूल में जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के स्कूलों से छात्र शामिल हुए। पिछले दिनों प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र जिला स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा लिए और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

– मेंहदी,चित्रांकन,जलेबी दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजित
    जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर से चयनित 250 प्रतिभागियों ने 200 मीटर दौड़, चित्रांकन, मेंहदी, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। मेंहदी एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में छात्रों ने जल जीवन हरियाली एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध बनने वाले मानव श्रृंखला का संदेश दिया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी ने कहा कि जीवन के लिए भोजन की जितनी आवश्यकता है। उतनी ही आवश्यकता जीवन में खेल भी है। इसलिए तन मन से पढ़ें और तन मन लगाकर खेलें। इसके अलावा उन्होंने सभी बच्चों से मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

– इन प्रतिभागियों ने पाई सफलता,डीईओ ने किया सम्मानित
    200 मीटर बालक वर्ग में तनवीर आलम, अनूप कुमार, समीर कुमार। मेहंदी प्रतियोगिता में मिली कुमारी, पूजा कुमारी, जहान्वी भारती। चित्रांकन प्रतियोगिता में श्वेता कुमारी, चंपा कुमारी, पूजा कुमारी। निबंध प्रतियोगिता में रिमझिम कुमारी, चंदन कुमार, अदिति कुमारी। जलेबी दौड़ में माला कुमारी, सीमा कुमारी, प्रीति कुमारी। वाद विवाद प्रतियोगिता में मुस्कान कुमारी, शुभम कुमार, वंदना कुमारी। 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, स्वाति कुमारी, श्रुति कुमारी को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण के पूर्व गांधी स्कूल मैदान पर मानव श्रृंखला का मॉक ड्रील भी जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को डीपीओ मो. मोकिमउद्दीन, एसआरजी पुष्पा कुमारी एवं अलख देवप्रसाद यादव नेे भी संबोधित किया। संचालन अविनाश कुमार निराला नेे की। मौके पर निर्णायक मंडल के नवल किशोर प्रसाद  रेनू सिन्हा, सुशील कुमार, राजेश भारती, दयानंद प्रसाद, सुभाष कुमार, केआरपी राजाराम, राजेश कुमार, राजू रंजन, बिंदु कुमारी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here