नवादा में इंटर परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में तीन परीक्षार्थी निष्कासित

0
931

नवादा टुडे डेस्क

नवादा में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में तीन परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माधोविगहा स्थित दयाल पब्लिक स्कूल परीक्षा केन्द्र से तीन परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है।

इंटर स्कूल डुमरावां के मुकेश कुमार, इंटर स्कूल केसौरी के दीपक कुमार और डोहरा के छोटू कुमार को निष्कासित किया गया है। गौरतलब हो कि नवादा के 33 परीक्षा केन्द्रों पर 32 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here