पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

0
1611

सोनु कुमार

नवादा पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना नवादा से सामने आई है जहां एक पत्नी ने अपने मायके वालों की मदद से अपने ही पति की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को घर से दूर ले जाकर जंगली नाले में फेंक दिया। युवक के अचानक गायब हो जाने की जांच कर रही पुलिस  ने उसकी पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया।

मृतक के ससुराल वालों की निशानदेही पर शव को राजगीर स्थित जरा देवी मंदिर के बगल में जंगली नाले से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पत्नी तथा ससुराल वाले को गिरफ्तार कर लिया। 7 दिनों से गायब था युवक  मृतक शशिकांत जिले  के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी सुधीर प्रसाद का पुत्र था।  शशिकांत की शादी राजगीर निवासी मुनिरक यादव की पुत्री सर्विला के साथ 5 वर्ष पूर्व हुई थी।

7 जनवरी के शाम 5 बजे शशिकांत घर से ससुराल के लिए निकला था और लापता हो गया। 10 जनवरी को शशिकांत के परिजन उसके गुमशुदगी का आवेदन नारदीगंज थाना में दिया था। पत्नी ने खोला हत्या का राज, शक के आधार पर पुलिस ने गायब युवक के साला, ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछ ताछ किया तो उसकी हत्या कर दिये जाने की बात सामने आ गई। मृतक की पत्नी ने ही हत्या की बात कबूल ली। और शव को लापता करने का स्थान बताया। उसके बाद पुलिस ने राजगीर में जला देवी मंदिर के पास नाले से शव बरामद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here