नवादा टुडे
गणतंत्र दिवस के मौके पर नवादा नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शाम 6 बजे डीएम कौशल कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शनिवार की शाम से शुरू हुई राष्ट्रीय गीत-संगीत का कार्यक्रम शाम 9 बजे तक चला।

सैकड़ों लोगों से खचाखच भरा हुआ दर्शक दीर्घा एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय गानों पर झूमता रहा। स्थानीय कलाकारों और स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रिकाॅर्डिंग गीतों पर डांस किया। कर्णप्रिय गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया।





















































































































