नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वधान में खेले जा रहे ए डिवीजन लीग के दूसरे मैच में भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लौंद क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें लौंद के खिलाड़ी नीतीश ने शानदार 76 रन, प्रमोद यादव नवाद 32 एवं उत्कर्ष राज ने 25 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए भगत सिंह क्रिकेट क्लब के सुबोध ने 4 विकेट लिया तथा 2 विकेट वकार को मिला।
232 रनों के पीछा करने उतरी भगत सिंह की पूरी टीम मात्र 65 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें आदित्य आर्यन ने 20 जबकि रितिक ने 12 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए लौंद क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रमोद ने 3, उत्कर्ष नितिन एवं सौरभ सुमन को भी 3 विकेट मिला। इस तरह से लौंद क्रिकेट क्लब ने भगत सिंह क्रिकेट क्लब को 167 रनों से हराया। नीतीश को उसके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।






















































































































