उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी व बकाया राशि को लेकर जेई कसेगी शिकंजा, होगी प्राथमिकी दर्ज

0
887

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर प्रखंड के उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी व बकाया राशि को लेकर कनीय विद्युत अभियंता ने शिकंजा कसने के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। कनीय विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रखंड को भरपूर मात्रा में बिजली दी जा रही है। इसके बावजूद भी उपभोक्ताओं द्वारा नए कनेक्शन नहीं लेकर बिजली चोरी किया जा रहा है।

बिजली चोरी को लेकर पावर उप केंद्र में लगातार ट्रांसफार्मर भेजा जा रहा था, जिसको लेकर के अधिक पावर के ट्रांसफार्मर को लगाया गया ताकि गोविंदपुर प्रखंड वासियों को भरपूर मात्रा में बिजली के साथ-साथ गर्मी के दिनों में बिजली की समस्या को नहीं झेलना पड़ेगा, लेकिन बिजली कनेक्शन धारी के द्वारा बिजली का भरपूर आनंद उठाने के बावजूद भी बिजली बकाया राशि जमा नहीं किया जा रहा है।

जिसके लेकर के उच्च पदाधिकारियों का लगातार बिजली राशि जमा लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वाले और बकाया राशि वाले 14 फरवरी तक कनेक्शन के साथ-साथ बकाया राशि उपभोक्ताओं द्वारा जमा किया जाए, अन्यथा 15 फरवरी से विभागीय टीम के साथ चोरी व बकाया राशि वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और फाइन भी वसूला जाएगा साथ ही साथ कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here