लोकसभा के साथ कराए जाएंगे नवादा विधानसभा का उपचुनाव: डीएम

0
1237
नवादा में पोस्टर उतारते लोग


अशोक प्रियदर्शी


लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। नवादा जिला प्रशासन ने सरकारी और राजनैतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटाने मंे जुट गई है। नवादा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नवादा में लोकसभा और नवादा विधानसभा का उपचुनाव साथ कराए जाएंगे। 11 अप्रैल को मतदान हेांगे। इसके इसके लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकण की प्रकिया शुरू हो जाएगी। 25 मार्च तक नामांकण दाखिल किए जा सकेंगे। 26 मार्च को नामांकण पत्र की संवीक्षा की जाएगी। जबकि 28 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 मई को मतगणना किया जाना जबकि 27 मई तक निर्वाचन की सभी प्रक्रिया पूरी कर लिए जाएंगे।



जिला निर्वाची पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नवादा लोकसभा के कुछ छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1899 मतदान केन्द्र हैं। 31 जनवरी 2019 को प्रकाशित सूची के मुताबिक, 18 लाख 92 हजार 17 मतदाता हंै।ं इसमें 9 लाख आठ हजार 887 महिला, 9 लाख 83 हजार 65 पुरूष वोटर हैं। जबकि 81 जंेडर है। इसमें तीन हजार 336 सर्विस वोटर हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और वोटर को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराए जाएं इसके लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने कहा कि वोटरों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन कई कदम उठा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here