नवादा टुडे डेस्क
नवादा जीविका स्किल्स नवादा से दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अन्तर्गत पूर्व नियोजित युवाओं के सम्मान में एल्युमनी मीट का आयोजन उड़ान जीविका महिला प्रशिक्षण एंव शिक्षण केंद्र नवादा के सभागार भवन में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पंचम कुमार दांगी, टीएलसी की अध्यक्षा माला देवी, निर्देशक एनएसआईसी कमल नयन, वरिष्ठ कंसलटेंट महेंद्र साहू एवं धर्मेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया गया।
एल्युमनी मीट में जीविका द्वारा पूर्व नियोजित 40 युवा सम्मिलित हुए जो अपने अनुभवों को साक्षा किया। कार्यक्रम का संचालन रोजगार प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया नवादा में जीविका अपने कौशल एवं नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र से युवा को प्रशिक्षित कर नियोजन किया गया है जो आज सफलता पूर्वक रोजगार कर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहे है।
इस अवसर पर प्रशिक्षु युवाओं द्वारा संस्कृति कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के संचालक मोनू श्रीवास्तव , मुकुल कुमार ,नवनीत कुमार ,सोनी कुमारी जीविका के प्रबंधक दीपक कुमार , वारिस इकबाल खान , बृजेन्द्र कुमार , अदिति कुमारी , नितेश कुमार ,प्रवीण कुमार ,सुनील कुमार आदि ने युवाओं का उत्सवर्धन एव मार्गदर्शन किया।





















































































































