पीएससी में आयोजित दिव्यांगता शिविर में 125 लोगों ने जमा किया आवेदन

0
738

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसलीगंज में सोमवार को दिव्यांगता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव  से आए विभिन्न प्रकार के 125 दिव्यांगों ने आवेदन दिया।

सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस बुनियाद संजीवनी सेवा के वाहन में आए जांच टीमों के द्वारा सभी प्रकार के दिव्यांगों के आंख,कान, पैर, हाथ व शरीर में अन्य प्रकार का दिव्यांगता झेल रहे लोगों का जांच किया गया। प्रखंड क्षेत्र के 35 लोगों ने सिविलिटी कार्ड का आवेदन भी पीएससी प्रभारी यहां जमा किया।

पीएचसी प्रभारी डाक्टर राम किशोर सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डा.धनंजय कुमार, डा. अमित कुमार, विकलांगता प्रभारी अरविंद शर्मा, बुनियाद संजीवनी सेवा के नंदकिशोर प्रसाद, संजू कुमारी, जय शंकर सिंह, संजय कुमार, वेभव कुमार आदि शामिल थे।

शरीर के विभिन्न अंगों के अलग-अलग विशेषज्ञों द्वारा जांच करने के बाद सभी आवेदनों को सुरक्षित रख लिया गया है। अगले सप्ताह तक दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here