तृतीय नेशनल ओपन ग्रेपलिंग(मल्लयुद्ध) प्रतियोगिता में रजौली के चार बच्चों ने जीता कांस्य पदक

0
950

  रजौली प्रखंड क्षेत्र के बच्चों ने 3 व 4 जनवरी 2020  को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में तृतीय इंटरनेशनल ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया था। जिसमें रजौली के  चार बच्चों ने कांस्य पदक जीत कर रजौली के साथ नवादा जिला का भी नाम रौशन किया।

नई दिल्ली से रजौली लौटने के बाद रजौली इंटर विद्यालय में कांस्य पदक जीतने वाले सभी बच्चों का स्वागत किया गया।

 ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) चैंपियनशिप, नवादा के निदेशक भारतीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर राम रतन प्रसाद यादव, सचिव सुदीप कुमार की उपस्थिति में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों काजल कुमारी, दिग्गज कुमार दिग्गी, मनीष कुमार व वीरेंद्र कुमार को रजौली इंटर विद्यालय के  प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार तरुण, रजौली के भाजपा मंडल अध्यक्ष  गौरव शांडिल्य उर्फ गगन ने माला पहना कर बच्चों का स्वागत किया।

साथ ही जीवन में और बेहतर करने की शुभकामनाएं दी। और अंत में बच्चों ने इंटर विद्यालय में बृक्षा रोपण भी किया गया। मौके पर जोगियामारन पंचायत के  पूर्व मुखिया मुसाफिर पासी के साथ कई  गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here