कार में 148 लीटर शराब बरामद कारोबारी फरार कार भी जब्त

0
828

नवादा टुडे डेस्क
   

रोह क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की देर रात को थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटर विधालय स्थित गुप्त सूचना के अधार पर एक कार से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। जानकारी के अनुसार शराब से लदे वाहन मारुती सुजुकी से कारोबारी शराब उतार रहा था। इसी दौरान जब पुलिस को देखा तो अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। चालक के भागने के बाद पुलिस दल ने गाड़ी की तलाशी ली।

जिस दौरान गाड़ी से पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद की कार में 148 लीटर देशी शराब की बोतल पाई गई। पुलिस द्वारा शराब एवं कार को जब्त कर थाना लाया गया।  जनकारी के अनुसार एएसआई नीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी एक कार से शराब  उतार रहा है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ध्रमेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंटर विधालय रोह के पास पहुंचकर उक्त गाड़ी को जब्त किया तथा उसमें रखे देशी शराब को भी बरामद कर लिया।

कार की निशानदेही के बाद पुलिस जल्द ही शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल नया साल आने से पहले ही बाजार में शराब माफियाओं ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस भी शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए जगह जगह छापेमारी अभियान चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here