नवादा टुडे डेस्क
रोह प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को इंटर विद्यालय रोह के खेल मैदान पर आयोजित गोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ कमेटी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री के उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा गोविंदपुर विधानसभा चुनाव के कार्यकताओं के उत्साह को देखते हुए लगता है कि नवादा जिला का पांचों विधानसभा सीट पर एनडीए उमीदवारों की ही जीत होगी।
बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार के बेटियों को साइकिल देकर सम्मान देने का काम किया। इसी का परिणाम है कि लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। दल के कार्यकर्ता परिचय के मोहताज नही है इनके बुते ही पार्टी की जीत होती है।
मंत्री ने कहा बिहार सरकार की हर योजनाओं का दूसरे राज्य नकल करते हैं। यहां के लोगों को नल का जल से बिहार शुद्ध पानी मिलने लगा है। खासकर दलितों को इसका पहला लाभ दिया गया। उन्होंने जल जीवन हरियाली योजना को सफल बनाने के लिए लोगों को आह्वान किया तथा इसके लिए 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए आगे आने का आवाह्न किया। नवादा विधायक कौशल यादव ने कहा बूथ कमेटी को सशक्त कर फिर सत्ता हासिल करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र महतो व संचालन जिला पार्षद नारायण मोहन स्वामी ने किया। वही जिला अध्यक्ष व विधान पार्षद सलमान रागिब मुन्ना ने कहा नीतीश कुमार के आवाह्न पर कार्यकता यहां पहुंचे हैं। वो ही बिहार के तकदीर लिखने का काम करेंगे।
कर्यक्रम को मुकेश कुमार, विजय मेहता, शिवालक महतो, डुमरी पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष मो शकील, श्रवण कुशवाहा, शैलेन्द्र महतो, मुनसरी खातून, मुखिया अखरोजा खातून, चंद्रिका यादव, बासुदेव यादव, इसके पूर्व सभी आगत नेताओं को कार्यकर्ताओ ने फूलमाला पहनकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने किया।




















































































































