पत्नी को विक्षिप्त बता युवक ने रचा ली दूसरी शादी, कोर्ट में पत्नी ने उसे पकड़ी तब जमकर की धुनाई

0
1051


नवादा टुडे डेस्क


जिस पत्नी को विक्षिप्त बता युवक ने दूसरी शादी रचा ली थी उसी पत्नी ने कोर्ट में युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। बुधवार को कोर्ट में एक युवक एक महिला के हाथो बुरी तरह पीट रहा था। महिला तब तक उसे पिटती रही जब तक की थक नहीं गई। बताया जाता है कि जिले के पकरीबरावां के जूरी गांव के पम्मी की शादी जमुई के रेवाई गांव के तेतर महतो के पुत्र प्रदीप के साथ हुई थी।

2015 में शादी के बाद से ही पम्मी के ससुराल वाले पैसे की मांग करने लगे। पैसे की डिमांड पूरी नहीं होने के बाद पम्मी को पागल बताकर घर से भगा दिया। 14 दिसंबर 2018 को युवक ने शेखपुरा जिले के कंडे थाने के सिझोड़ी गांव में दूसरी शादी कर ली। इस बीच नवादा कोर्ट में केस चल रहा था। गुरूवार को कोर्ट में तारीख थी। पम्मी ने बताया कि उसके पति ने उसे कोर्ट नहीं पहुंचने की धमकी दी थी। कोर्ट आने पर हत्या कर देने की बात कही थी। इसी बात से गुस्साई पम्मी ने कोर्ट में पति की जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि वह मुझे पागल करार देना चाहता था। तब उसे पागलपन का अहसास करा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here