नवादा टुडे डेस्क
मानव श्रृंखला में जागरूकता के लिए आज साइकिल रैली निकाली गई। नवादा पुलिस लाइन से हिसुआ तक करीब दस किलोमीटर साइकिल रैली निकाली गई।
इसकी अगुआई जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि जिस तरह मनरेगा और इलेक्शन में इतिहास रचा है। उसी तरह मानव श्रृंखला में नवादा राज्य में इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों के प्रयास से यह संभव हो सका है। इसके पहले मैराथन दौड़ आयोजित की गई।
जल जीवन हरियाली, मद्य निषेध, दहेजप्रथा, बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों को लेकर आज गंगा रानी काॅलेज से कलेक्ट्रेट के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी ने बताया पदयात्रा में तीन हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। डीईओ ने जिले के सभी शिक्षकों से भी पदयात्रा में शाकमल होने की अपील की है। वहीं रविवार को प्रस्तावित मानव श्रंखला के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित साईकिल रैली में 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस लाईन से इंटर स्कूल हिसुआ तक आयोजित साईकिल रैली में खुद जिला पदाधिकारी कौशल कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी, मो. जमाल मुस्तफा,मो मोकीमउद्दीन समेत जिले के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों तथा छात्रों ने 10 किमी का सफर साईकिल से तय किया।
साईकिल रैली के दौरान पूरे रास्ते उत्सवी महौल रहा। 10 किमी सफर तय करने के बावजूद हर चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखा। जिला पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी ने समेत अन्य अधिकारियों ने साईकिल से यात्रा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से इसके लिए आगे आने की अपील भी किया।
विश्वशांति चैक से शिवालापर होते हुए जब साईकिल रैली जब इंटर विद्यालय में प्रवेश किया जल जीवन हरियाली होगी तभी देश में खुशहाली होगी जैसे नारे गुंजयमान होने लगा। इंटर विद्यालय में साईकिल रैली एक छोटी सभा में परिवर्तित हुई। जिलापदाधिकारी कौशल कुमार ने शिक्षको के सम्मान मे कसीदें गढते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों का बड़ा ही अधिक योगदान रहा है। इनके सहयोग सें ही कार्यक्रम सफलता हासिल करता है। कहा जिस प्रकार शिक्षकों और छात्रों में उत्साह दिख रहा है निश्चित तौर निर्वाचन और मनरेगा की तरह मानव श्रृंखला में भी नवादा जिला इतिहास रचेगा।
उन्होंने इलेक्शन पुनरीक्षण कार्यक्रम सफलता अवार्ड को शिक्षकों को समर्पित करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव तथा इलेक्शन के कार्यों में शिक्षकों एवं बीएलओ के ईमानदारी पूर्वक कार्य को लेकर जिला को अवार्ड देने की घोषणा की गई है। रैली में एडीएम ओमप्रकाश,एसडीओ अनु कुमार,डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार,बीडीओ डॉक्टर मृत्युंजय कुमार, सीओ नितेश कुमार, शिक्षक अविनाश निराला,बीआरपी शंकर चैधरी, मेसकौर बीआरपी ब्रजेश कुमार,एमडीम बीआरपी सहित प्रखंड व जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सीआरसीसी, बीआरपी ,स्कूली बच्चे मौजूद रहे।




















































































































