नवादा टुडे डेस्क
उग हे सूरज देव भईले भिंसरवा,अरघ के वेर ….. बिहार सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन के द्वारा नवादा के टाउन हाॅल में भास्कर महोत्सव का आयोजन किया।भास्कर महोत्सव में कलाकारों एवं संगीतकारों द्वारा छठी मईया के एक से बढ़कर एक गीत एवं भक्ति भजन प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने उग हो सूरज देव, केलवा के पात पर उगलन सूरजदेव, कांच ही बांस के बहंगिया,भोर भईल हे सूरज गुसइयां आदि गीत प्रस्तुत किया ।




















































































































