नवादा टुडे डेस्क
गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं। उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक होगा। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून के राज से समझौता नहीं किया जाएगा। जो पुलिस अधिकारी काम करेंगे वह पुरस्कार पाएंगे लेकिन जो काम नहीं करेंगे वह नपेंगे। 1987 बैच आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के 51वां डीजीपी बने हैं। वह बेगूसराय और मुजफ्फरपुर के एसपी भी रह चुके हैं।
Home राज्य






















































































































