गृहरक्षकों की समस्याएं जानने नवादा पहुंचे होमगार्ड के डीजी, संवाद स्थापित कर जाना जवानों का हाल

0
1007

नवादा टुडे डेस्क

नवादा गृहरक्षकों की समस्याएं जानने के लिए होमगार्ड के डीजी राकेश मिश्रा गुरूवार को नवादा पहुंचे। शहर के पुरानी जेल रोड स्थित फायर बिग्रेड कार्यालय में आयोजित संवाद सभा में उन्होंने जवानों की समस्याओं की जानकारी ली तथा निदान का भरोषा दिलाया। संवाद सभा में डीजी ने कहा कि होमगार्ड जवानों की समस्याओं के समाधान के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहें हैं।

जवानों को ड्युटी बांटने में पक्षपात की शिकायत पर डीजी ने कहा कि काम कम और जवान ज्यादा रहने से इस तरह की समस्याएं आती है। इसे दूर करने के लिए प्रयास हो रहें हैं। अभी एक कमांडेंट के जिम्मे पूरा काम है लेकिन अब 117 लोग हो गए  अब कंपनी, प्लाटुन और सेक्शन कमांडर बनाए गए हैं। जब स्ट्रक्चर में अधिक लोग रहेंगे तो पक्षपात रूकेगा और गलत करने वाले लोग गलत करने से पहले कई बार सोचेंगे।

संवाद सभा में उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों की समस्याओं का शीघ्र ही निदान होगा। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों की समस्या के निष्पादन के लिए प्रखंड स्तर पर संगठन को पुनर्गठित किया गया है। सेक्शन कमांडर जवानों की समस्याएं कंपनी कमांडर को देंगे। इससे जवानों की समस्या असानी से हल हो पाएगा। डीजी ने कहा कि होम गार्ड जवानों के बकाए का भुगतान निश्चित रूप से किया जाएगा।

-15 दिनों के भीतर अनुकंपा का लाभ

डीजी राकेश मिश्रा ने कहा कि सरकार का नियम है कि किसी होमगार्ड का छुट्टी के दौरान भी निधन होता है तो सरकार उनके आश्रितों को चार लाख का अनुदान  देगी और उनके परिवार को दो हजार रुपए आजीवन पारिवारिक पेंशन भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि मृतक होमगार्ड के  इंटर पास पुत्र को भी अनुकंपा के आधार पर होमगार्ड में नौकरी मिलेगी। सरकार के इस आदेश को हम लोग 15 दिनों के अंदर पूरा कर लेंगे। मिश्र ने कहा कि जवान के निधन के 15 दिनों के अंदर यह तीनों काम हो जाएगा।

-फरवरी से अत्याधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग

डीजी ने कहा कि फरवरी से गृहरक्षा वाहिनी के जवानों को भी अत्याधुनिक हथियारों एसएलआर की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश में करीब एक हजार होमगार्ड जवान बैंकों में करेंसी चेस्ट की ड्यूटी में कार्यरत है। ऐसे जवानों को स्पेशल बटालियन बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर एसपी हरिप्रसाथ एस, सदर डीएसपी विजय कुमार झा, नगर थाना अध्यक्ष आदि कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here