तार बदलने के दौरान आई करेंट, सात बिजली मिस्त्री जख्मी

0
887

नवादा टुडे


एनएच 31सडक़ के बाबा के ढावा होटल के समीप 11 हजार बदलने के दौरान सात बिजली मिस्त्री जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शहर मे पुराने बिजली तार बदलने का काम किया जा रहा है। आज एन एच 31 के किनारे पुराने 11 हजार तार बदलने के लिए 8 बिजली मिस्त्री को लगाया गया था। सभी कर्मी पोल पर चढकर तार बदल रहा था। तभी अचानक तार मे बिजली प्रवाहित हो गई।

बिजली प्रवाहित होने से सभी कर्मी पोल से निचे गिर पडे। इस घटना मे राजू, मोहित, किसन पाल,राकेश और धनवीर जख्मी हो गए।सभी कर्मी उतरप्रदेश के संबल के रहने वाले बताए जाते हैं। जख्मी ने बताया कि करीब 5 बजे सभी पोल पर तार बदल रहे थे। अचानक बिजली प्रवाहित होने से घटना घटी है। बिजली विभाग बगैर इजाजत के बिजली दे दिया। जबकि सब स्टेशन से सडाउन लिए हुये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here