10 लाख रू रंगदारी नही देने पर टीचर के नाबालिग पुत्र की गोली मारकर हत्या

0
1206
PIYUSH-File Photo


अशोक प्रियदर्शी
नवादा जिले के गोविंदपुर थाना के थाली बाजार में मंगलवार की रात्रि में शिक्षक रामरतन लाल के पुत्र रिद्वेष्वर राज उर्फ पीयूष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पीयूष के चाचा गोपाल साव ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी को उनके फोन पर काॅल आया था जिसपर पीएलएफआई का जोनल कंमाडर बताते हुए दस लाख रूपए रंगदारी की मांग की गई थी। इसकी शिकायत गोविंदपुर पुलिस से की गई थी। लेकिन जब कार्रवाई नही हुई तब 3 फरवरी को एसपी से इसकी शिकायत की गई। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।

THALI-GHATNASTHAL KE SAMIP BHID


बताया जाता है कि 3 और 4 फरवरी को पुलिस ने गश्ती किया। लेकिन पांच की रात्रि में पुलिस गश्ती नही की गई। उसी का फायदा उठाते हुए पीयूष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले हवाई फायरिंग किया। उसके बाद छत से बच्चा बाहर देखने के लिए तभी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीयूष डीपीएस स्कूल का छात्र है। उसके पिता शिक्षक हैं। जबकि चाचा गोपाल साव सीमंेट व्यवसायी हैं। चाचा से ही रंगदारी की मांग की गई थी।

GHATNASTHAL KI JANCH KARTE SP HARI PRSATH S


पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष की लापरवाही को लेकर रजौली एसडीपीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। उस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here