नवादा टुडे डेस्क
रोह थाना के पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर वजबारा गांव में हत्या के मामले में वर्षों से फरार चल रहे एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया की थाना क्षेत्र के बजवाड़ा निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र नरेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। इसने अपने ही गांव के विनय प्रसाद के भाई को लगभग 2 वर्ष पूर्व में पुरानी विवाद को लेकर मारपीट किया गया था।
जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, हत्या के मामले में यह प्राथमिक अभियुक्त है। अनुसंधान पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नरेश प्रसाद काशीचक थाना क्षेत्र के चंडी नामा विद्यालय मैं आया हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि में छापेमारी कर इसे गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 60/18 पूर्व का मामला है, अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

















































































































