जिला स्थापना दिवस पर टाउन हाॅल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऐ मेरे वतन के लोगों ने लोगों को रूलाया तो ये मेरा इंडिया गाना ने लोगों झूमाया

0
753

नवादा टुडे डेस्क

नवादा 71 वें गणतंत्र एवं जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा टाउन हाॅल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जिला पदाधिकारी कौशल कुमार, अपर समाहर्ता ओमप्रकाश, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवेन्द्र सुमन ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

संध्या में शुरू हुए कार्यक्रम में गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत, लोक नृत्य समेत पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध संदेश् दिए गए। सौम्या सिन्हा ने ऐ मेरे वतन के लोगों पर हाॅल में उपस्थित लोगों के आंखे आसूओं से डबडबा गए। वहीं इसिका जेसिका के कत्थक नृत्य की लोगों की खुब वाहवाही मिली।

हंसिका वाजपेयी की ये मेरा इंडिया गाना लोगों को झूमने पर विवश् कर दिया। सृजन आटर्स के रोशनी एण्ड ग्रुप द्वारा आओ वृक्ष लगाएं की प्रस्तुती देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय कौआकोल द्वारा संथाली आदिवासी लोक नृत्य से दूमका जिला के स्थानीय कल्चर से परिचित हुए। इसके अलावा आरूषी एवं उसके साथियों द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जाबा पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कस्तुरबा विद्यालय गोविंदपुर की छात्राओं द्वारा सलाम इंडिया पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कायनात असमत ने मेरा मूल्क मेरा देश मेरा ये वेतन, शैल्य ने मेरा रंग दे बसंती चोला, कस्तूरबा विद्यालय रजौली द्वारा एक पानी बिन मरल धान पर समूह नृत्य,नारदीगंज द्वारा जीना है तो पापा शराब मत पीना, डौली शर्मा एवं सबीना राज द्वारा लोकगीत देशवा के देलहू वरदान मैया भारती एवं अनुराधा कुमारी ने मेरे सिर पर रख दो बाबा भक्ति गीत गाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन श्रवण कुमार बरनवाल एवं विजय शंकर पाठक ने किया तथा सहयोगी शिव कुमार प्रसाद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here