नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले में 6 फरवरी से प्रारम्भ होकर 16 फरवरी तक चलने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डीएम कौशल कुमार व एसपी हरि प्रसाथ ने संयुक्तादेशजारी कर सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है।
परीक्षा के लिए लड़कों के लिए बने 37 केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया है। 74 स्टैटिक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सभी 37 परीक्षा केन्द्रों पर की गई है। इसके अतिरिक्त 16 महिला परीक्षा केन्द्रों पर 32 महिला दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा 13 तेज तर्रार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति गस्ती दल सह जोनल दंडाधिकारी के रूप में की गई है।
प्रत्येक गस्ती दल में दंडाधिकारी के अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी रहेंगे। जिले के वरीय तेज तर्रार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति उड़नदस्ता सह सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में की गयी है। 9 उड़नदस्ता टीम कदाचारमुक्त परीक्षा की कमान संभालेगी। पूरी परीक्षा के दौरान 6 फरवरी से 16 फरवरी तक समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखेगी।
जिला नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केन्द्रों पर रखी जाएगी नजर
जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी अपर समाहत्र्ता ओम प्रकाष होंगे वहीं जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष में जिला चिन्ता कुमारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वषिक्षा सहित चार पदाधिकारियों को दण्डाधिकारी के रूप में एवं तीन पुलिस पदधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।
किसी भी स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में ब्रजवाहन, अश्रुगैस दस्ता, सषस्त्र बल, चिकित्सक दल के साथ एम्बुलेंस आदि की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। डीएम ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की है जो परीक्षा के पूर्व विद्यालय के मुख्य गेट पर ही फ्रिक्सिंग कार्य में सहयोग करेंगे। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देष दिया है कि परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे तक निष्चित रूप से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे।
– सभी केन्द्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, हॉल में होगी वीडियोग्राफी

वारिसलीगंज परीक्षा केंद्र के बाहर पेड़ पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर पेड़ , पॉल और छज्जों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। केंद्र के अंदर वीडियोग्राफ़ीकी जाएगी। डीएम ने कहा सीसीटीवी कैमरे के फूटेज के अवलोकन के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर जबावदेही तय कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्राओं की फ्रिक्सिंग अस्थायी रूप से बनाये गए कनात में करने का निर्देष दिया है। पूरी परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दिन धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगा। स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्राधीक्षक यह सुनिष्चित करेंगे कि परीक्षा केन्द्र के आस-पास निषेधाज्ञा पूर्ण रूप से लागू हो।
नकलमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा कराने के लिए सीएस को दिए गए टिप्स
6 फरवरी से शुरू होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा से पहले डीएम कौशल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक ने डीएम ने सभी कन्द्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण महौल में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कई टिप्स भी दिए। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश चौधरी सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के सीएस व बीईओ मौजूद थे।





















































































































