आरजेडी पंचायत अध्यक्ष की हत्या: पुलिस ने कहा रोड एक्सीडेंट, परिजन कह रहे हुई हत्या

0
748

नवादा टुडे डेस्क


नवादा जिले के वारसलीगंज क्षेत्र के बाधी गांव निवासी आरजेडी पंचायत जिला अध्यक्ष अशोक यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हुई य हत्या कर दी गई है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, आरजेडी नेता की मौत रोड एक्सीडेंट में हुई है। जबकि मृतक अशोक यादव के पिता सुखदेव यादव का कहना है कि यह हत्या है। अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया है।
परिजनों के मुताबिक, अशोक यादव गुरुवार की शाम छह बजे अपने खेत पर खराब मोटर पंप को ठीक करने गए थे लेकिन वह रात में नही लौटे। सुबह में पुलिस से इस हादसे की जानकारी मिली है। परिजन पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
नवादा एसडीपीओ विजय कुमार झा ने कहा कि प्रथम दृष्टि में ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत रोड एक्सीडेंट में हुई है। लेकिन उनके परिजनों के आरोप पर भी पुलिस गंभीरता से जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि युवक की मौत रोड एक्सीडेंट में हुआ है या फिर किसी अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here