नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले के कई जालसाज दुकानदार डुप्लीकेट उप्ताद बेचकर ग्राहकों को चूना लगा रहें हैं। बड़े ब्रांड के नाम पर नकली उपकरण बेचे जा रहें हैं। गुरूवार की शाम इसी तरह मामला सामने आया जब उषा कंपनी के दिल्ली की एक टीम और स्थानीय पुलिस ने नवादा में छापेमारी की। इस दौरान शहर के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान से उषा का लोगो लगा डूप्लीकेट सिलाई मशीन बरामद किया गया।
उषा के अधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। बताया जाता है कि नवादा शहर में उषा का लोगों लगाकर डुप्लीकेट सिलाई मशीन बेचे जाने की शिकायत उषा कंपनी के अधिकारियों को मिल रही थी। मामले का सत्यापन के बाद कंपनी ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उषा कंपनी के अधिकारी रवि सिंह ने कंपनी के ब्रांड नेम का लोगों लगाकर नकली मशीन बेचने की शिकायत की थी।
इसके बाद उषा कंपनी के दिल्ली से आई टीम के साथ शहर के स्टेशन रोड स्थित दो दुकानों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अनिल कुमार और सतीश कुमार की दुकान में उषा का लोगों लगा एक-एक सिलाई मशीन बरामद किया गया। इस मामले में उषा कंपनी के अधिकारी रवि सिंह के बयान पर अनिल कुमार और सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बड़े पैमाने पर हो रही डुप्लीकेट समानों की बिक्री
बता दें कि नवादा शहर सहित जिले भर के बजारों में बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट समानों की बिक्री हो रही है। बड़े-बड़े ब्रांडों के नाम पर नकली इलेकिट्राॅनिक डिवाइस, हार्ड वेयर, सेनेटरी, निर्माण सिमाग्राी और काॅस्मेटिक उत्पादों की बिक्री हो रही हैं। यहां तक कि नकली खाद्य पदार्थों को भी बड़े ब्रांड के नामों पर बेचा जा रहा है।
पहले भी सामने आया है फर्जीवाड़ा
इससे पहले भी जिले में कई बार नकली समानों का फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। अकबरपुर में नामी ब्रांड फाच्र्युन के नाम पर बेचे जा रहे नकली सरसो तेल की बड़ी खेप बरामद हुई थी। पुलिस ने 100 टिन से ज्यादा तेल बरामद किया था। इसके बाद डाॅबर का रेपर लगा 2000 पीस नकली गुलाब जल भी बरामद किया गया था।




















































































































