नवादा टुडे डेस्क
नवादा बरनवाल सेवा समिति के द्वारा रविवार को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बरनवाल सेवा सदन में किया गया जहां दर्जनों बच्चों ने आकर्षक तस्वीर उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बरनवाल सेवा समिति के प्रसार मंत्री विवेक चन्द्र धीर ने बताया कि बरनवाल सेवा समिति के बैनर तले महाराजा अहिबरण की जयंती महोत्सव के तहत कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ है।
5 जनवरी को महाराजा अहिबरन की जयंती के साथ इस महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव के पहले कार्यक्रम के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, रविकांत कुमार, विवेक चन्द्र धीर, ठाकुर लाल, जयराम प्रसाद , देवेन्द्र कुमार, माधुरी बरनवाल, सावित्री बरनवाल, रेखा बरनवाल आदि मौजूद थे।




















































































































