गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में किया गया पूर्वाभ्यास, डीमए ने परेड का किया निरीक्षण

0
1041

नवादा टुडे डेस्क

 आज दिनांक 24-01-2020 को हरिचन्द्र स्टेडियम नवादा में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने सुबह-सुबह स्टेडियम पॅहुचकर स्वयं अपनी देख-रेख में पूर्वाभ्यास करवाया। डीएम ने स्वयं वाहन से घूमकर परेड का निरीक्षण किया। संयुक्त परेड का नेतृत्व परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र नवादा द्वारा किया गया।

पूर्वाभ्यास परेड में नव नियुक्त सिपाही के एक महिला व पुरूष प्लाटून, जिला पुलिस बल के दो प्लाटून, बीएमपी कक्षा एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी का एक प्लाटून, गांधी इण्टर विद्यालय एवं कन्हाई उच्च विद्यालय नवादा के एनसीसी का एक-एक प्लाटून, कन्या इण्टर विद्यालय नवादा एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय नवादा स्काउट का एक-एक प्लाटून ने भाग लिया। कन्या इण्टर विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान में अपनी पूरी टीम के साथ डीएम की उपस्थिति में पूर्वाभ्यास किया।

गोविन्दपुर मिडिल स्कुल के प्रधानाध्यापक अलखदेव प्रसाद की अगुआई में उनके स्कुल के बच्चो द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर बैंड पर ताल मिलाया गया। डीएम ने समारोह में निकाली जाने वाली झांकियों के बारे में भी जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि झांकियों को क्रमवार सूची के अनुसार ही प्रवेश दिया जायेगा। डीएम ने परेड के पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले सभी प्लाटूनों का उत्साहवर्द्धन किया। समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों एवं ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित नजारत उपसमाहत्र्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादलित टोलों में टोलों के बुजुर्ग द्वारा झंडोतोलण एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को समारोह स्थल के साथ-साथ नगर की साफ-सफाई के संबंध में भी कई आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी देवेन्द्र कुमन, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, डीएसपी नवादा बिजय कुमार झा, मंच संचालक श्रवण वर्णवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here