नवादा टुडे डेस्क
नवादा लोक जनशक्ति पार्टी का सदस्यता अभियान जिले में बुधवार को शुरू हो गया। पूर्व विधायक और लोजपा मगध प्रमंडल के सदस्यता प्रभारी सुनील पांडे, लोजपा के प्रदेश महासचिव और अभियान के संयोजक संजय सिंह तथा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सदस्यता प्रभारी सुनील पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी लोगों की उम्मीद है।
हर पंचायत में कम से कम 500 सदस्य बनाएं ताकि लोजपा को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा सके। जिला से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान को हर स्तर पर मजबूत करें । मौके पर लोजपा के प्रधान महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश , वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष विभूति कुमार ,उपाध्यक्ष राजबल्लव कुमार, चंदन कुशवाहा, आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।


















































































































