सड़क पर दौड़ रहा क्षमता से अधिक सवारी वाहन,शीतलहर में भी वाहनों के छतों पर यात्रा करने को विवश होते हैं यात्री

0
661

नवादा आज डेस्क

नारदीगंज के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों पर दौड़ने वाले यात्री वाहनों के चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं । ठंड के दिन में भी अधिक पैसा कमाने के चक्कर में वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को वाहन के ऊपर बैठा कर उन्हें जोखिम भरी यात्रा करा रहे हैं।  हैरानी की बात यह है कि ऐसे वाहन पर नजर पड़ने के बाद भी कोई पदाधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहा है जिससे वाहन चालकों का हौसला बुलंद होने के साथ हर रोज सफर कराया जा रहा है।

नारदीगंज बस स्टैंड से विभिन्न गांव जाने वाली सड़कों के लिए यात्री वाहनों का संचालन होता है। बस स्टैंड से लगभग एक दर्जन से अधिक खटारा जीप का संचालन होता है। बताया जाता है कि अधिक पैसा कमाने के चक्कर में जिस में 10 लोगों के बैठने की जगह पर उसमें 18 से 20 लोगों को बैठा दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं भीषण शीतलहर एवं कड़ाके की ठंढ में भी यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश होते हैं। इसके अलावा जीप के पीछे भी यात्रियों को लटका कर जोखिम भरी यात्रा कर रहे है। इससे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है । क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने में सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बुर्जुगों को होती है। इससे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here