नवादा टुडे डेस्क
नवादा बिहार राज्य अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ राय की अध्यक्षता में जिला मंत्री परिषद् की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव लिए गए जिसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर 10 नए सदस्य शामिल किए गए। इसमें हेमंत कुमार सिन्हा को प्रवक्ता एवं रंजीत कुमार को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में उच्च योग्यताधारी अप्रशिक्षित शिक्षकों की अंतिम सूची का प्रकाशन एवं उनके वरीय वेतनमान निर्धारण करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को एक सप्ताह का और समय देने का निर्णय लिया गया। एक सप्ताह के बाद भी निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में चरणबद्ध आन्दोलन करनें का निर्णय लिया गया।
अन्य प्रस्तावों में 31 दिसम्बर 2019 को आधार मानकर स्नातक प्रशिक्षित एवं प्रधानाध्यापकों की सूची प्रोन्नति के लिए प्रकाशित कराने, 34540 कोटि के शिक्षकों, जिनका साक्षात्कार लिया जा चुका है उनके पदस्थापन एवं स्थानान्तरण एवं प्रतिक्षारत शिक्षकों का पदस्थान विरमण, वित्त विभाग आदेश के आलोक में वेतन पुनर्निधारण किए गए शिक्षकों के अंतवेर्तन की राशि एवं वार्षिक वेतनवृद्धि की अन्तर्राशि, उच्च एवं उच्चतम् न्यायलय के आदेश का ससमय अनुपालन करने, नियोजित शिक्षकों का वेतन निर्धारण के उपरांत प्रशिक्षित तिथि से अन्तर्वेतन का भुगतान करने, जिले में कार्यरत सहायक शिक्षकों की सेवा सम्पुष्टि आदि के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में संघ के महासचिव सुनील दत्त, अविनाश कुमार, संजय कुमार विद्यार्थी, गुलाम दस्तगीर खां, सत्येन्द्र प्रसाद, विरेन्द्र किशोर, पुष्कर कुमार अरूण, सुरेश पासवान, जमशेद मेंहदी काजमी, संजय कुमार सुमन, विजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार एवं संजय कुमार आदि उपस्थि थे।



















































































































