नवादा टुडे डेस्क
सोमवार को जिला पदाधिकारी कौषल कुमार की अध्यक्षता में 19 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला के सफल आयोजन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिया। उन्होंने षिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पंचायती राज, जीविका, सूचना एवं जन-सम्पर्क आदि विभागों को तत्परता पूर्वक कार्य में प्रगति लाने का निर्देष दिया। डीएम ने कहा मानव श्रृंखला का मुख्य विषय जल जीवन हरियाली, नषामुक्ति के समर्थन में तथा बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन से संबंधित होगा।
– 348 किमी से अधिक होगी जिले की मानव श्रृंखला
नवादा जिले में लगभग 348 किलोमीटर के दायरे में मानव श्रृंखला बनाया जायेगा। उन्होंने संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को रूट के अनुसार मानव श्रृंखला बनाने का निर्देष दिया। उन्होंने कहा षिक्षा विभाग के सभी कर्मी माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं सभी काॅलेजों के छात्रांे के द्वारा मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। कहा कि मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए षिक्षा विभाग के कला जत्था द्वारा मानव श्रृंखला को लेकर नुक्कड़ नाटक दिखाया जा रहा है।
इसके अलावा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा होर्डिंग/फ्लैक्स के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जागरूकता के लिए मैराथन दौड़, प्रचार वाहन, कैंडिल मार्च, साईकिल रैली, प्रभातफेरी, वाॅल पेंटिंग आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को प्रेरित किया जाएगा। कृषि विभाग के किसान सलाहकारों के द्वारा, स्वास्थ्य विभाग के सभी आषा, एएनएम, जीविका के दीदीआंे एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा मानव श्रृंखला बनाने के लिए आम लोगों को प्रेरित किए जाने का निर्देष दिया गया।
– मानव श्रृंखला के लिए जनप्रतिनिधियों से किया गया आग्रह
डीएम ने पंचायत स्तर के सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव, वार्ड स्तर वार्ड सदस्य मानव श्रृंखला बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। डीएम ने कहा प्रखंडवार रूट बनाए गए हैं। मानव श्रृंखला निर्माण में कहीं से लिंक न टूटे, इसकी पूर्ण तैयारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी करेंगे। प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर मानव श्रृंखला के सफल आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे तथा गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करेंगे। बैठक में जिला नजारत शाखा पदाधिकारी अषोक तिवारी, पंचायती राज पदाधिकारी संतोष झा, जिला नगर परिषद पदाधिकारी देवेन्द्र सुमन, निदेषक डीआरडीए राजवर्द्धन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मोकीमुद्दीन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना कुमारी, डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।




















































































































