नवादा टुडे डेस्क
नरहट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जल,जीवन हरियाली समेत बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर नरहट प्रखंड में तैयारी जोरों पर है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 4 पथों पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
प्रखंड में लगभग 23 किलोमीटर की मानव श्रृंखला आयोजित की जाएगी। गया-हिसुआ रोड में नरहट प्रखंड क्षेत्र के तिलैया पुल से हिरोहोंडा शोरूम तक 2 किलामीटर, हिसुआ-खनवां पथ पर आदित्य सिंह उच्च विद्यालय से चांदनी चैक होते बैजनाथपुर तक 12 किलामीटर, नरहट-फतेपुर पथ पर पहाड़पुर से नरहट तक 5 किमी, तथा नरहट-मंझवे रोड में चांदनी चैक से हसनचक 4 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनेगी।


















































































































