नवादा टुडे डेस्क
हिसुआ जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला गोंदरापर का है जहां एक महिला ने अपनी चेचरी सास की जमकर पिटाई कर दी। जख्मी रीना देवी को उसके पति धीरेंद्र यादव तथा परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।
बताया जाता है कि मनोज यादव एवं धीरेंद्र यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का लड़ाई चलता आ रहा है। बुधवार को इसी को लेकर बबीता एवं रीना देवी के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा। तू -तू , मैं -मैं होते -होते दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बबीता ने रीना की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में रीना के बयान पर बबीता देवी तथा उसके पति मनोज यादव सहित 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।




















































































































