जेईई मेंस इंट्रेंस में नवादा के अभिषेक ने मचाया धमाल, 97.3 प्रतिशत अंक हासिल कर लहराया परचम

2
5228
अभिषेक अपने माता पिता के साथ

अंकिता प्रियदर्शी

जेईई मेंस की प्रवेश परीक्षा में नवादा की प्रतिभा ने एक बार फिर धमाल मचाया है। कई प्रतिभागियों ने अच्छा अंक लाकर बढिया मुकाम हासिल किया है। नवादा शहर के न्यू एरिया निवासी भाजपा नेता रामानुज कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार ने जेईई मेंस की इंट्रेंस परीक्षा में परचम लहराया है। अभिषेक ने जेईई मेंस की प्रवेश परीक्षा में 97.3 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अभिषेक की पढाई शहर के ज्ञान भारती स्कूल से हुई है। वह फिलहाल कोटा में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। अभिषेक के पिता रामानुज कुमार ने बताया कि पिछले 9 जनवरी को ही आॅल इंडिया लेबल पर जेईई मेंस की परीक्षा आयोजित की गई थी। अभिषेक ने भी यह परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद से अभिषेक बेहतर परिणाम के लिए आश्वस्त था। शनिवार को जैसे ही परिणाम प्रकाशित हुआ परिजन झूम उठे। मुहल्ले के कई लोगों ने अभिषेक के घर पहुंचकर उसके पिता रामानुज कुमार और माता अर्चना देवी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अभिषेक ने दूराभाष पर बताया कि मेरी इच्छा आईआईटी करके आईएएस बनने की है। सबसे ज्यादा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा कर सकूं।

तीनों विषय में मिले बेहतर रिजल्ट
अभिषेक ने भौतिकी, रसायन शास्त्र तथा गणित का विषय लेकर परीक्षा दी थी। उसे तीनों विषयों में अच्छे नंबर मिले। उसे गणित में 94.5, रसायन शास्त्र में 96.6 तथा भौतिकी में 97.4 फिसदी अंक मिले हैं। अभिषेक ने बताया कि एडवांस एक्जाम में इससे बेहतर करने की कोशिश करूंगा। अभिषेक ने बताया कि इस परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के लिए बेहतर माहौल जरूरी है। हमें स्कूल के अलावे घर में भी बेहतर माहौल मिला। इससे बेसिक मजबूत हुआ और यह काफी काम आया। इसके अलावा कोटा में शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन भी काफी कारगर रहा।

विधायक सहित कई ने दी बधाई
अभिषेक की सफलता पर जिलेवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है। हिसुआ के विधायक और विधान सभा में सत्तारूढ दल के सचेतक अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार, नंदकिशोर चौरसिया सहित जिले के कई भाजपा नेताओं ने अभिषेक को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विधायक ने कहा अभिषेक के रिजल्ट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सबसे कठिन परीक्षा में 97 फिसदी से ज्यादा अंक लाना काफी मायने रखता है। अभिषेक ने इस प्रदर्शन से जिले का नाम रौशन किया है।

2 COMMENTS

  1. Nawada se siur jane ke liye sadak ka hal dekhaiye aur ROH me sautchalay nahi hai vo bhi bataiye jal nal pariyojna ka hal kya hai vo bhi dikhaiye nawada jila ka ek bhi sadak sahi nahi hai vo kyu aap log nahi dikhate hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here