नवादा टुडे डेस्क
हिसुआ तीन दिनों से लावारिस कि तरह मुहल्ले मे बगैर नम्वर के मारुति कार लगा देख मुहल्लेवासियों को खलबली होने लगी। घटना नगर के पांचूगढ मुहल्ले कि है। जहां लावारिस लगी कार को देख लोग तरह तरह कि बातें सोचने लगें। कोई चोरी कि गाडी तो कोई अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए कार का इस्तेमाल समझने लगे। चुकी उक्त मारुति कार का नम्वर प्लेट भी लगा नहीं था।
लोगों का शक और पुख्ता होने लगा। तीन दिन बित जाने के बाद बुधवार कि सुवह भी उक्त कार को वहां से हटा नहीं देखा तो लोगों का शक सच में बदलने लगा। इस कारण मुहल्ले में काफी पता कराने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। लेकिन पुलिस किन्हीं कारणों से नहीं आ सकी। इसी बीच मुखिया कन्हैया कुमार बादल हिसुआ को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए निकले लोगों से अपने जनसंबाद सह जनसंपर्क मुहिम के दौरान पांचूगढ मुहल्ला पहुंचे।
जहां घटना कि जानकारी लोगों ने मुखिया बादल को दिया। मुखिया ने भी तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। इस बीच मुखिया ने फेसबुक के माध्यम से घटना कि जानकारी शेयर कर दी। मैसेज शेयर करने के बाद पुलिस जैसे हीं पहुंची उक्त मुहल्ले में हीं रह रहे बैंक ऑफ इंडिया हिसुआ शाखा के प्रबंधक विकास चैधरी आकर उक्त कार को अपना बताया।
तब जाकर पुलिस व मुहल्लेबालों को राहत कि सांस ली। पुलिस ने बैंक प्रबंधक से गाडी कि कागजात देख गाडियों को यूं रास्ते पर लावारिस कि तरह नहीं लगाने कि नसीहत दी। इधर बैंक प्रवंधक ने बताया कि संकिर्ण स्थल पर डेरा होने के कारण उक्त स्थल पर कार पार्क किया था।




















































































































