धूमधाम से मनाई गई कांग्रेस का 135 वां एवं कंग्रेस सेवादल का 97 वां स्थापना दिवस समारोह

0
664

नवादा टुडे डेस्क  

नवादा कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस समारोह जिला अध्यक्ष आभा देवी की अध्यक्षता में मनाई गई। कांग्रेस पार्टी के 135 वें कांग्रेस का झंडोत्तोलन कर कार्ये्रम आयोजित किए गए। मौके पर संविधान बचाओ शांति मार्च का आयोजन किया गया जो पार्टी कार्यालय से निकलकर प्रजातंत्र चैक तक गई। वहीं डाॅ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माला अर्पण किया गया।

जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस की स्थापना देश की सम्प्रभुता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए किया गया था। आज देश की अखंडता खतरे में है इसलिए सभी देशवासियों को मिलकर बचाने का संकल्प लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ही नहीं देश का इतिहास,सांस्कृतिक और विचारधारा भी है।

मौके पर रोहित सिन्हा, राजू यादव ,मनीष कुमार, एजाज अली मुन्ना, अंजनी कुमार ,गोपाल कुमार, डॉ शैलेश कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इधर, कांगे्रस सेवादल कार्यालय में भी कांगेस के 135 वां एवं कांग्रेस सेवादल का 97 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाई गई।

नवादा जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ पप्पू की अध्यक्षता में समारोह से पूर्व राष्ट्रगान गाया गया उसके बाद झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।   कार्यक्रम का शुरुआत सेवादल के संस्थापक डॉक्टर नारायण सुबा राव जी के चित्र पर एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू की गई। सेवा दल के संस्थापक डॉक्टर नारायण सुब्बाराव के निधन पर प्रकाश डाला गया।

कांग्रेस के संस्थापक डॉक्टर एयू ह्यूम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा जिस समय कांग्रेस का शासन काल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा पेश किए गए संविधान को पूजा जाता था और एक समय आज है जिसमें भाजपा का शासन काल है जिसमें देश के संविधान है साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ये दोनों देश की देन है कि अर्थव्यवस्था एवं बेरोजगारी महंगाई एक भयंकर मार झेल रहा है।

लेकिन ध्यान भटकाने के लिए कभी 370 तो कभी एनआरसी तो कभी एनआरपी लाने की बात कही जा रही है। कार्यक्रम में सेवादल के पूर्व मुख्य संगठन सर्वेश कुमार,अनीता देवी ,प्रमोद कुमार, बदामी देवी, विजय कुमार, सूरज कुमार ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here