नवादा टुडे डेस्क
नवादा भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव के निर्देशानुसार निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तय किया गया है। इसी को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को प्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष बातचीत की। उन्होंने बताया अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2020 के आधार पर तैयार निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है। इसका हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिव को उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में विधानसभा बार मतदाताओं की संख्या, लिंगानुपात उपलब्ध कराया गया है।
जिला पदाधिकारी ने बताया 1 जनवरी 2019 के आधार पर अंतिम प्रकाशन में जिले में कुल निर्वाचकों की संख्या 16 लाख 73 हजार 676 है। उन्होंने बताया कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष या इसे अधिक हो रही है एवं वोटर लिस्ट में नाम नहीं है वैसे लोग नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र छह में आवेदन कर सकते हैं। कहा कि नाम विलोपित कराने के लिए प्रपत्र 7 में नाम,उम्र,पता या किसी भी त्रुटी में सुधार के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण हेतु प्रपत्र 8 के क में आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दावा आपत्ति के प्राप्ति अवधि में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल द्वारा नियुक्त मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ता एक बार में अधिकतम 10 आवेदन संबंधित बीएलओ को दे सकते हैं । जो भी मतदाता हार्ड कॉपी के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं , वह भी अपने नाम जुड़वाने, हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें ईमेल के माध्यम से ही दावा आपत्ति नाम हटाने से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने की तिथि बताई जाएगी।
– विधानसभावार पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरूष महिला अन्य कुल वोटर लिंगानुपात
रजौली 165759 155875 19 321653 940
हिसुआ 189416 174211 18 363645 920
नवादा 175512 163493 08 339013 932
गोविंदपुर 160468 148357 13 308838 925
वारिसलीगंज 177542 162968 17 340527 927
कुल 868697 804904 75 1673676 927




















































































































