मारपीट और गोलीबारी में शामिल फरार आरोपी गिरफ्तार

0
934

नवादा टुडे डेस्क

नवादा रजौली थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मारपीट और गोलीबारी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि फरार जयराम यादव को रजौली थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने रजौली बाजार के कलाली गली से गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष  समेत इंस्पेक्टर सुजय ने बताया कि बीते 4 जनवरी को जमीन विवाद को लेकर कुम्हरुआ गांव में मारपीट व गोलीबारी हुई थी। घटना में एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी थी। 5 जनवरी को उस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें जयराम यादव को आरोपी बनाया गया था। थाना में मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here