नवादा टुडे डेस्क
राजगीर के गर्म कुंड की तरह नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड के मधुवन में गर्म जलधारा का कुंड है। लेकिन अबतक इसका कोई विकास नहीं हो सका है,लिहाजा नारदीगंज क्षेत्र के लोग भी मधुवन के गर्म जलधारा स अंजान है। दो दिन पहले जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने मधुवन के विकास की घोषणा की थी। डीएम की घोषणा के बाद जिले वासियों को मधुवन के विकास की उम्मीद जगी और राजगीर कुंड के भीड-भाड़ से निजात की खुशी हुई। शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री राजगीर पहुंचे।
उन्हें राजगीर के घोड़ा कटोरा से मोतनाजे गांव में गंगाजल का पानी लाने के लिए जल संचय के लिए स्थलीय निरीक्षण करना था। नालंदा जिले के घोड़ा कटोरा झील के समीप यह गांव नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड में मोतनाजे है। योजना के तहत 40 एकड़ भूमि भी अधिग्रहण किया गया है । मोतनाजे में सभी तैयारियां हो चुकी थी जहां स्थलीय निरीक्षण करना था। वहां पर पुलिस कर्मियों द्वारा जगह जगह पर मेटल डिटेकटर से जांच पड़ताल किया जा रहा था।
मुख्यमंत्री के आने की खबर से ग्रामीणों की भीड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखने के गावं पहुंच गए। आस-पास के गांव वाले भी नदी को पार करके मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देखने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन मुख्मंत्र का आगमन नहीं हो सका जिजसे काफी देर इंतजार के बाद लोग निराश होकर वापस लौट आए।
मौके पर उपस्थित ग्रामीण राजीव रंजन उर्फ लाल यादव, साधु शरण यादव, वीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अनिल यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया मुख्यमंत्री से हम लोगों की मांग है की मोतनाजे में उच्च विद्यालय का दर्जा मिले, बिजली निशुल्क, उप स्वास्थ्य केंद्र, केसरिया गांव से मधुवन गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए, जमीन का दाखिल खारिज के लिए रसीद काटा जाए, मधुवन गांव स्थित गर्म धारा को पर्यटन से जोड़ा जाए।
गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ नवादा के सदस्यों ने अपनी मांग में बिहार रक्षा वाहिनी के बहाली प्रक्रिया सभी जिले में हो चुकी है और नवादा जिले में एक निश्चित समय सीमा तक स्थगित कर दिया गया था उसे चालू किया जाय।
कार्यक्रम को लेकर डीएम कौशल कुमार, एसपी हरिप्रसाथ एस, सदर एसडीओ अनु कुमार, सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा, भूमि उप समाहर्ता विरेंद्र कुमार, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार, बीडीओ राजीव रंजन, सीओ कुमार विमल प्रकाश, थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राव, हिसुआ थाना अध्यक्ष राज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।

















































































































