गिरिराज सिंह के सामने जलाया पाकिस्तान का झंडा

0
616


नवादा
पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ नवादा में जबरदस्त उबाल दिख रहा है। शुक्रवार को शहर के हर गली, सड़क और चैक-चैराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज उठे । भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने ही पाकिस्तान का झंडा जला दिया । पुलवामा हमले के खिलाफ जिलेवासियों का खून ऐसा खौला कि शुक्रवार की देर शाम तक युवाओं का जत्था आक्रोश व्यक्त करते दिखा। युवाओं ने बदला लेने की मांग सरकार से की है। जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बब्लू की अध्यक्षता में जिला कार्यलय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कैंडल मार्च के दौरान भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहें, आदि के नारे से शहर की गलियां गूंज उठी। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश में आक्रोश है। लोगों को प्रधानमंत्री पर भरोसा है। बदला ऐसा होगा कि दुनिया देखेगी। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह, पूनम शर्मा, नवीन केशरी, जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, विकास कुमार, आलोक कुमार आदि शामिल थे।


शहीद रतन ठाकुर की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे गिरिराज
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पुलवामा में शहीद हुए बिहार के लाल रतन ठाकुर की अंतिम यात्रा में शामिल होने भागलपुर के कहलगांव जाएंगे। वे केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि बनकर शहीद रतन ठाकुर को अंतिम विदाई देन उनके गांव पहुंचेंगे। शहीद रतन ठाकुर भागलपुर जिल के कहलगांव के रतनपुर गांव के रहने वाले थे। 

लोजपा ने आयोजित की श्रद्धांजली सभालोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव सौरभ सिंह की अध्यक्षता में प्रजातंत्र चैक पर श्रद्धांजली सभा का अयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी। आईटी सेल के अध्यक्ष ऋतिक आर्य की अगुआई में कार्यर्ताओं ने कैंडल मार्च भी किया। लोजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों के साथ हुए इस कृत्य पर भारत सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यर्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों पर मुंहतोड़ कारवाई करने की मांग कीर्।   मौके पर हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, रोशन कुमार, मोनू कुमार आदि मौजूद थे।  


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने दी श्रद्धांजली
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला इकाई ने अवंतीपोरा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा की। दो मिनट का मौन रख कर देश केसच्चे सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार, श्याम सुंदर पाण्डेय, मतीश नारायण झा, विनोद पाण्डेय, रामाकांत पाण्डेय, निरंजन झा, शम्भु कुमार, सुबोध तिवारी आदि ने कहा कि सैनिकों पर हमला करना कायरता का प्रमाण है। यह घटना अति निंदनीय है। हम इस घटना से पूरी तरह से आहत हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here