नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला प्रशासन ने जिले में भीषण शीतलहर को देखते हुए आगामी 2 जनवरी तक पहली से आठवीं कक्षा के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कार्य स्ािगित कर दिया है। जबकि शिक्षक और कर्मचारी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि इसका उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ, अपर समाहर्ता ओम प्रकाश ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग से 50 हजार रूपए आवंटित हुआ था, जिसे आबादी के हिसाब से अंचलों को उपलब्ध कर दिया गया है। अंचलाधिकारियों को अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अतिरिक्त राशि खर्च होने पर विभाग से भुगतान के लिए आग्रह किया जाएगा।





















































































































