नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी 25 वर्षीय युवक शशिकांत कुमार उर्फ मंटुस कुमार पिछले 4 दिन से लापता है। चार दिनों से लापता होने के बाद सुराग नहीं मिलने पर परिजन की परेशानी बढते जा रही है। इस संबंध में शशिकांत कुमार की मां मंजू देवी ने नारदीगंज थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर उसके खोज खबर की गुहार लगाई है।
थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि पीड़िता ने 10 जनवरी को आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में कांड संख्या 19/20 में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन किया जा रहा है। लापता युवक की मां मंजू देवी ने बताई कि गांव के प्रसाद यादव के पुत्र सोनू कुमार के साथ मोटरसाइकिल से वह राजगीर ससुराल गया था। इसी बीच 8 जनवरी को रात में उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया उसका मोबाइल बंद बता रहा था।
जिसके बाद मंजू देवी तुरंत अपने भाई दिनेश कुमार के मोबाइल पर संपर्क कर अपना दुखड़ा सुनाया और भाई ने 8 जनवरी की रात में फोन पर उससे बात किया तो शशिकांत ने कहा कि हम अपने ससुराल राजगीर में हैं। उसके बाद उसका मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद सभी परिजन परेशान होकर खोज बिन करना शुरू कर दिया।






















































































































