नवादा टुडे डेस्क
गुनवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं एवं परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों को बेहतर ढंग से समुदाय तक पहुॅचाने के लिए ‘‘परिवर्तन के पैरवीकारों’’ का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्ष दिया गया। पाॅपुलेशन फाउण्डेशन इंडिया के सहयोग से ग्राम निर्माण मंडल द्वारा संचालित “स्वास्थ्य सेवाओं के सामुदायिक आधारित निगरानी” परियोजना के अन्तगर्त आशा, आंगनवाड़ी सेविका, वार्ड सदस्य व जीविका सीएम लोगों के दो दिन का रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड सभागार रजौली में किया गया है।
इस प्रशिक्षा कार्यक्रम में रजौली प्रखंड के 102 गांवों के 306 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कई चरणों में होना है जो परियोजना के अन्तगर्त परिवर्तन के पैरवीकारों (एएफसी) हेतु चयनित है। पहला चरण दिनांक 23-24 जनवरी 2020 को आयोजित है। इस प्रशिक्षण में निम्नलिखित विन्दुओं पर इनका क्षमतावद्र्वन किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मुख्य विशेषताएं।
परिवार नियोजन
स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक प्रयास के छः चरण
आईभीआरएस ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति
ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस
प्रशिक्षण की शुरुआत वैकल्पिक प्रश्नोतर के माध्यम से जांच परीक्षा लेकर की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रजौली, डाॅ० भारत भूषण शर्मा, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, कलस्टर समन्वयक शीला कुमारी और 45 प्रतिभागी सम्मलित है।





















































































































