नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले के घोसतावां जगतपुर निवासी विजय चैहान की पुत्री तेजस्वी कुमारी का चयन भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 4 जनवरी 2020 तक आयोजित होगा। तेजस्वी के चयन पर जगतपुर के लोगों में खुशी है।
वहीं जिले के खेल प्रेमियों ने उसकी चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। 63 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता से पूर्व 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग शूटिंग स्पर्धा में 654 अंक में 607 अंक लाकर इंटरनेशनल शूटिंग चयन प्रतियोगिता के लिये चयनित हुई है। तेजस्वी ने बताया नालन्दा जिला के कल्याण बिगहा इण्डोर शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वह नवादा के प्रोजेक्ट इंटर स्कूल में 11 वीं की छात्रा है।




















































































































