जेएनवी में स्काउट एंड गाइड के शिविर का हुआ आयोजन, प्रमुख उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशप्रेम एवं सेवा की भावना जागृत करना

0
938

नवादा टुडे डेस्क

पकरीबरावां के रेवार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को स्काउट एंड गाइड के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य टीएन शर्मा ने झंडोत्तोलन करके किया। प्राचार्य ने उद्घाटन भाषण में कहा कि इस शिविर में एनवीएस पटना संभाग में पटना और कटिहार क्लस्टर के जिला प्रशिक्षण आयुक्त पीपी भारती, स्काउट मास्टर जितेंद्र सिंह एवं गाइड कैप्टन विभा रानी सिन्हा लगातार चार दिनों तक 60 स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देंगे।

उन्होंने कहा कि स्काउट एंड गाइड का प्रमुख उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशप्रेम एवं सेवा की भावना जागृत कर हर परिस्थिति में अपने आपको आगे बढ़ते रहने के लिए तैयार करना है। स्कूली बच्चे राष्ट्र सेवा के विभिन्न आयामो को सीखेंगे। कंपनी लीडर संध्या रानी, ट्रूप लीडर अनूप, पैट्रॉल लीडर बीरेंद्र, सुमित, सृष्टि, रागिनी, राज कुमार, राजू आदि ने सभी प्रशिक्षुओं को राष्ट्र सेवा का शपथ दिलाया।

राज कुमार, सुमित, बीरेंद्र, संध्या रानी, सृष्टि, अमित, रागिनी, अभिनव, सुधीर, राजू, भरत, अमर राज, बंटी, राहुल, राकेश, विद्या सागर, चंदन, अनूप, पूजा, बिक्रम, नीतीश सहित सभी ने साम्प्रदायिक सद्भाव और देश प्रेम की भावना को जगाने का वचन लिया। विद्यालय के सीसीए सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने यह जानकारी दी। मौके पर सभी शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here