ठंड @ 4 डिग्री- ठिठुरन से जान पर संकट, दाे की माैत, 2 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी

0
929

नवादा टुडे डेस्क

नवादा लगातार गिरते तापमान और शतीलगहर ने पिछले कई दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया है। तापमान में पिछले एक सप्ताह से चल रही गिरावट रविवार को भी जारी रहा और मारा रिकार्ड 4 डिग्री तक पहुंच गया। ठंड के कारण जिले भर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड की ठिठुरन इस हद तक पहुंच गई है कि अब जान पर बन आई है। रविवार को जिले में ठंड से दो लोंगों के मौत होने की खबर है।

सूत्रों के अनुसार जिले के हिसुआ और सिरदला प्रखंड में में एक-एक लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि हिसुआ नगर पंचायत के गुरूचक निवासी राम बालक प्रसाद की और सिरदला प्रखंड के जेहलडीह गांव में किशुन पासवान की मौत हो गई। ठंढ की भयावहता को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी को अगामी 2 जनवरी तक विस्तारित कर दिया है।

2 जनवरी तक पहली से आठवीं कक्षा के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया गया है। जबकि शिक्षक और कर्मचारी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि इसका उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here