नवादा टुडे डेस्क
नवादा रग्बी फुटबाॅल नेशनल चैम्पियनशिप के लिए नवादा की आरती कुमारी का चयन अंडर-19 महिला टीम के लिए किया गया है। आरती के चयन पर जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष जकी हैदर की अध्यक्षता में होटल राज दरबार में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
नवादा की उभरती खिलाड़ी आरती को अध्यक्ष जकी हैदर ने पांच हजार रूपए की सहयोग राशि भेंट किया। संघ के सचिव विक्रम कुमार ने बताया आरती कुमार ने नेशनल लेवल पर मेडल अर्जित कर नवादा का नाम रोशन किया है। प्रगति फाउंडेशन के जिला काॅर्डिनेटर अफसर नवाब ने कहा जिला में प्रतिभा की कमी नहीं है। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए टीम हमेशा अग्रसर रहेगी।
मौके पर उपाध्यक्ष अलखदेव प्रसाद यादव,दाउद खां,सचिव विक्रम कुमार संयुक्त सचिव शिवकुमार प्रसाद,रामविलास प्रसाद यादव,कोषाध्यक्ष कौशल कुमार,कार्यकारणी सदस्य श्रवण कुमार बरनवाल,उपेन्द्र कुमार,गांधी यादव,मुमताज मिलक,अरूण चैधरी आदि लोग उपस्थित थे।






















































































































